श्रद्धा से सेवा की ओर: हुनर से बदलता समाज
Spirit of Service, Self-Reliant Society
देवराहा बाबा की पावन धरती (देवरिया) से शुरू हमारा सफर अब शिक्षा, स्वास्थ्य और भोजन से आगे बढ़कर महिला सशक्तिकरण और कौशल विकास तक फैल चुका है। हम उद्यमिता के ज़रिए ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर बना रहे हैं।

गौ-सेवा और जीव दया
बेसहारा गौवंश के लिए पौष्टिक हरा चारा व सानी, घायल जीवों हेतु भोजन-पानी और 24x7 निःशुल्क चिकित्सा सेवा। हम हर मूक प्राणी के पूर्ण संरक्षण और पोषण हेतु समर्पित हैं।बेजुबानों की मदद करें

अन्नपूर्णा एवं पोषण सेवा
'बाबा की रसोई' के माध्यम से साधु-संतों, निराश्रितों एवं क्षेत्र के निर्धन परिवारों लिए शुद्ध और सात्विक भोजन का निरंतर वितरण। कोई भी भूखा न सोये, यही हमारा संकल्प है।

विद्या एवं कौशल मिशन
अभावग्रस्त बच्चों के लिए निःशुल्क शिक्षा सामग्री, कोचिंग और युवाओं को रोजगारपरक डिजिटल साक्षरता व कौशल प्रशिक्षण। साथ ही नशा मुक्ति के लिए जागरूक समाज का निर्माण।

आरोग्य,वृद्ध एवं दिव्यांग सेवा
असहाय बुजुर्गों के लिए दवा, देखभाल , दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन । नर सेवा ही नारायण सेवा है।

शक्ति एवं स्वावलंबन
ग्रामीण महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई और हस्तशिल्प का प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना, ताकि वे ससम्मान अपने परिवार का आर्थिक संबल बन सकें।

प्रकृति,जल एवं सौर ऊर्जा
पर्यावरण संरक्षण हेतु सघन वृक्षारोपण, जल संचयन के प्रति जागरूकता और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ ऊर्जा हेतु सौर लाइटों की स्थापना। धरा को हरा-भरा बनाने का प्रयास।
हमारे प्रमुख अभियान
आपकी छोटी सी मदद किसी के जीवन में बड़ी खुशियाँ ला सकती है।

विद्या संकल्प
मेरी स्वर्गीय माता विद्यावती देवी जी की पुण्यस्मृति में हमारा संकल्प है कि धन के अभाव में किसी बच्चे की पढाई न रुके। एक बच्चे के लिए बैग ,स्टेशनरी,फीस भरकर उसका भविष्य संवारें।

यशोदा अन्नदान
स्वर्गीय चाची यशोदा देवी जी के वात्सल्य भाव को समर्पित। उनकी याद में हम यह सुनिश्चित करते हैं कि हमारे क्षेत्र में कोई भी असहाय,बुजुर्ग या बच्चा भूखा न सोए

लक्ष्मी आरोग्य सेवा
स्वर्गीय पिता श्री लक्ष्मी चौधरी जी की पावन स्मृति में। हमारा मानना है कि 'स्वास्थ्य' ही सबसे बड़ी 'लक्ष्मी' (धन) है। हम गरीबो ,जरूरतमंदों एवं बेजुबानों के लिए मुफ्त दवा और इलाज की व्यवस्था करते हैं।
" हमारा संकल्प: स्वस्थ जीवन , शिक्षित समाज "
स्वास्थ्य और पोषण
” हम यह सुनिष्चित करते हैं कि कोई भी भूखा न सोए और बीमार को इलाज मिले। साथ ही, हम पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण विकास के लिए भी समर्पित हैं।”
शिक्षा और महिला सशक्तिकरण
” बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने के साथ-साथ, हम महिलाओं और युवाओं को कौशल विकास (Skill Development) सिखाकर उन्हें आत्मनिर्भर और उद्यमी बना रहे हैं।”
