दान भाव फॉउण्डेशन : एक पवित्र संकल्प
परम पूज्य देवरहा बाबा की पावन धरती देवरिया (उ.प्र.) से प्रेरित होकर ‘दान भाव फाउण्डेशन’ की शुरुआत हुई। समाज के बीच रहकर हमने जमीनी स्तर पर देखा कि कई प्रतिभावान बच्चे केवल साधनों की कमी के कारण शिक्षा से वंचित रह जाते हैं, और कई असहाय लोग भोजन व स्वास्थ्य जैसी बुनियादी ज़रूरतों के लिए संघर्ष करते हैं। इसी पीड़ा ने हमारे भीतर समाज के प्रति अपना दायित्व निभाने का एक ‘पवित्र संकल्प’ जगाया।
इसी सेवा भाव को एक संगठित रूप देने के लिए 25 जून 2025 को ‘दान भाव फाउण्डेशन’ को एक गैर-लाभकारी (Section 8) संस्था के रूप में स्थापित किया गया।
आज हमारी संस्था ‘यशोदा अन्नदान’, ‘विद्या संकल्प’ और ‘महिला सशक्तिकरण’ जैसे अभियानों के जरिए समाज के अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुँचाने का कार्य कर रही है। हमारा दृढ़ विश्वास है कि केवल सहायता देने से नहीं, बल्कि समाज में ‘सेवा भाव’ जगाने से ही एक आत्मनिर्भर और खुशहाल भारत का निर्माण हो सकता है।
संस्थापक एवं निदेशक
संयोगिता कुमारी (निदेशक)
भोला चौधरी (निदेशक)
हमारे साथ जुड़ें
आइए, अपने 'दान भाव' से समाज में एक सकारात्मक परिवर्तन लाएं।
दान भाव फाउण्डेशन समाज के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी मदद पहुँचाने के लिए संकल्पित है। निस्वार्थ सेवा के इस पवित्र अभियान में अपना अमूल्य योगदान दें और एक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में हमारा साथ दें।

