
मिशन साक्षरता - विद्या संकल्प
वंचित समाज के गरीब बच्चों के लिए स्टेशनरी ,बैग ,यूनिफार्म तथा शिक्षा की व्यवस्था करना ताकि किसी बच्चे की पढाई न रुके।

जीरो हंगर - अन्न दान
आपका छोटा सा किसी की थाली में सिर्फ रोटी नहीं, बल्कि उम्मीद भरता है। हम कुपोषित बच्चों और माताओं के लिए स्थायी पोषण समाधान चला रहे हैं।

स्वास्थ्य सुरक्षा - जीवन रक्षा
असहाय,कुपोषित एवं बीमार लोगों के लिए मुफ्त इलाज एवं दवा की व्यवस्था। बेजुबानों के लिए भी इलाज एवं भोजन की व्यवस्था।

हुनर से रोजगार
बेरोजगार युवाओं को मशरूम उत्पादन,खाद्य प्रसंस्करण , कंप्यूटर और तकनीकी प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाना।

प्रोजेक्ट WASH
(Water,Sanitation & Hygiene) स्वच्छ पानी ,सामाजिक स्वच्छता एवं किशोरियों तथा महिलाओं हेतु सैनिटरी पैड का प्रबन्ध

महिला सशक्तिकरण
महिलाओं को कौशल विकास और स्वरोजगार के अवसरों से जोड़कर उनको सशक्त बनाना

खुशियों का उत्सव
अपने जन्मदिन या सालगिरह पर जरूरतमंदों के बीच खुशियां बांटकर अपने खास दिन को पुण्य से जोड़ें।

पर्यावरण एवं सतत विकास
वृक्षारोपण, जल संरक्षण और पशु सेवा के माध्यम से प्रकृति और समाज के बीच एक सुरक्षित संतुलन बनाना।

आकस्मिक मदद (Emergency)
प्राकृतिक आपदा, दुर्घटना या किसी गंभीर बीमारी के समय जरूरतमंदों को तुरंत आर्थिक और सामाजिक सहायता।
हमारे साथ जुड़ें
आइए, अपने 'दान भाव' से समाज में एक सकारात्मक परिवर्तन लाएं।
दान भाव फाउण्डेशन समाज के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी मदद पहुँचाने के लिए संकल्पित है। निस्वार्थ सेवा के इस पवित्र अभियान में अपना अमूल्य योगदान दें और एक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में हमारा साथ दें।

